
संवैधानिक अधिकारों पर अटैक हो रहा, लोग खुलकर बात भी नहीं कर सकते- कांग्रेस का सरकार पर वार
- संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है और विपक्षी दल ने पेगासस जासूसी केस को राज्य सभा में उठाने की बात कही है।
- राज्य सभा में कांग्रेस के उप-नेता आनंद शर्मा ने बताया, यह मुद्दा उठाया जाना चाहिए। यह देश की निगरानी की बात है।
- उन्होंने कहा- यह बहुत ही गंभीर मामला है। यह हमारे संवैधानिक लोकतंत्र की व्यवस्था और लोगों की निजता के साथ समझौता करता है।
- आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार यह कह किनारे नहीं हट सकती कि उसे इस मामलों में चीजों को वेरिफाई करना होगा।
- उन्होंने आगे कहा- संवैधानिक अधिकारों पर अटैक हो रहा, निजता पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। लोग खुलकर बात भी नहीं कर सकते।




























































