
हैकिंग एक अपराध है, फिर चाहे यह किसी व्यक्ति ने की हो या फिर सरकार ने- असदुद्दीन ओवैसी
- संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले ही भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है।
- अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा दावा किया गया है कि पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से भारत के लोगों के फोन हैक किए गए थे।
- एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले में सरकार से तीखे सवाल पूछे कि क्या फोन हैकिंग के लिए पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल हैकिंग है “अधिकृत इंटरसेप्शन” या टैपिंग नहीं।
- उन्होंने आगे कहा कि हैकिंग एक अपराध है, फिर चाहे यह किसी व्यक्ति न की हो या फिर सरकार ने।
- ओवैसी ने कहा कि सरकार बताए कि क्या उसने एनएसओ स्पाईवेयर का इस्तेमाल किया? क्या आपने न्यूज रिपोर्ट्स में लिए गए नामों को इसके दायरे में लिया था या नहीं?




























































