
कांवड़ यात्रा रद्द करने पर हिन्दू महासभा ने की योगी की निंदा, कहा- कोरोना है तो रोक दीजिए राजनीति
- कोरोना संकट को देखते हुए यूपी समेत विभिन्न सरकारों ने कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया, हिन्दू महासभा ने इसकी निंदा की है.
- हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने मोदी सरकार से मांग की है कि जब तक महामारी पूरी तरह खत्म नहीं होती कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होना चाहिए.
- शर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए मोदी सरकार से मांग की है कि जब तक कोरोना है तब तक चुनाव, धरना, राजनीतिक बैठक या फिर शपथ ग्रहण को भी बंद करवाइए.
- उन्होंने कहा- मुझे समझ नहीं आता योगी सरकार ने किन कांवड़ संघ के लोगों से बात करके ये फैसला लिया, मैं खुद 20 साल से कांवड़ यात्रा का प्रबंध कर रहा हूं.
- अशोक शर्मा ने योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा- आज लोग अपने स्वार्थ और राजनीति के चलते हमारी इस महान यात्रा को खंडित कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें - ओवैसी की पार्टी का ट्विटर अकाउंट हैक, लोग बोले- अभी तक तो ओवैसी ही भाजपा के कब्जे में थे




























































