Get Premium
यूपी चुनाव : भाजपा को वोट देकर पछता रहा है ब्राह्मण - मायावती
- यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पत्रकारों के सवालों का खुलकर जवाब दिया.
- उन्होंने कहा- पिछले चुनाव में ब्राह्मण भाजपा के बहकावे में आ गए थे लेकिन अब पछता रहे हैं, इस चुनाव में उन्हें फिर से बसपा के साथ आ जाना चाहिए.
- उन्होंने कहा- पिछले चुनाव में भाजपा ने दलितों को भी अपने पाले में करने की कोशिश की लेकिन दलित उनके बहकावे में नहीं आए.
- किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा- भाजपा सरकार को किसानों की भावनाओं को समझना चाहिए, हम किसानों के मुद्दे को मानसून सत्र में उठाएंगे.
- बसपा ने २३ जुलाई से प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन करने का ऐलान किया है, पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा अयोध्या से इसकी शुरुआत करेंगे.
यह भी पढ़ें - यूपी विधानसभा चुनाव के समर में उतरी मायावती, 23 जुलाई से ब्राह्मण सम्मेलन करेंगी बसपा