Get Premium
अगस्त के आखिर में आएगी तीसरी लहर, ICMR का दावा- हर दिन मिलेंगे एक लाख केस
- कोरोना संकट के बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने अगस्त के आखिर में तीसरी लहर के आने का अंदेशा जताया है, लोगों में डर का माहौल है.
- ICMR वैज्ञानिक प्रोफेसर समीरन पांडा ने कहा- तीसरी लहर के दौरान हर दिन एक लाख कोरोना केस सामने आने की संभावना है.
- उन्होंने कहा- अगर वायरस अपना रूप नहीं बदलता तो पहली लहर के सामान ही होगा लेकिन अगर रूप बदलता है तो स्थिति खतरनाक हो सकती है.
- प्रोफेसर पांडा के मुताबिक कम टीकाकरण दर और लॉकडाउन में छूट देना घातक साबित होगा, इन्हीं कारणों से कोरोना केस में तेजी आएगी.
- तीसरी लहर को भांपने के लिए उन्होंने इंपीरियल कॉलेज लंदन एवं आईसीएमआर के गणितीय मॉडल का सहारा लिया है, उन्होंने कहा- जल्द इसके आने की संभावना है.
यह भी पढ़ें - यूपी विधानसभा चुनाव के समर में उतरी मायावती, 23 जुलाई से ब्राह्मण सम्मेलन करेंगी बसपा