
बांग्लादेशी हैं केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक! कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने पीएम से की जांच की मांग
- मोदी सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में शामिल मंत्रियों को लेकर चर्चा जारी है, इसी बीच राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा ने निसिथ प्रमाणिक को बांग्लादेशी बता दिया.
- केंद्रीय राज्यमंत्री निसिथ को लेकर बोरा ने कहा, निसिथ का जन्म हरिनाथपुर में हुआ जो गैयबंधा जिले में है, वो कंप्यूटर की पढ़ाई के लिए भारत आए थे.
- असम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बोरा ने कहा- कम्प्यूटर में डिग्री लेने के बाद वह टीएमसी में शामिल हो गए, कुछ दिन बाद भाजपा में शामिल होकर सांसद बन गए.
- बोरा ने दावा किया कि प्रमाणिक ने चुनावी नामांकन पत्र में अपना पता कूच बिहार बताया है जबकि उनके पैतृक गांव में उनके मंत्री बनने पर खुशी का माहौल है.
- बंगाल भाजपा सचिव सयंतन बसु ने कहा- आरोप का कोई आधार नहीं है, अगर वह मुद्दे को तूल देना चाहते हैं तो कोर्ट का दरवाजा उनके लिए खुला है.
यह भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा में भीड़ की बाढ़ आएगी, फिर बाढ़ में भक्तों के शव बहेंगे- शिवसेना का योगी पर निशाना




























































