Get Premium
एक बार फिर सुवेंदु के घर पहुंची सीआईडी, तीन साल पुराने गार्ड की मौत मामले में पूछताछ जारी
- सीआईडी की टीम एक बार फिर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के आवास के पास स्थित एक केंद्र पर पहुंची, जहां तीन साल पहले उनके निजी गार्ड की मौत हो गई थी।
- इससे पहले 14 जुलाई को सीआईडी की टीम यहां पहुंची थी और लोगों से इस मामले में पूछताछ की थी। हालांकि, जांच एजेंसी को कोई सुराग नहीं मिला था।
- सुवेंदु पर आरोप है कि उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड सुब्रत चक्रवर्ती को आत्महत्या के लिए उकसाया था। 13 अक्तूबर 2018 को सुब्रत ने खुद को गोली मार ली थी।
- गोली लगने से दो दिन बाद एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सुवेंदु अधिकारी तब टीएमसी में थे और राज्य के परिवहन मंत्री थे।
- चक्रवर्ती की पत्नी सुपर्णा ने हाल में कांथी थाने में एक नई शिकायत दर्ज कराई थी और अपने पति की मृत्यु के मामले में जांच की मांग की थी।
यह भी पढ़े: कांवड़ यात्रा में भीड़ की बाढ़ आएगी, फिर बाढ़ में भक्तों के शव बहेंगे- शिवसेना का योगी पर निशाना