यूपी चुनाव को लेकर बोले मुनव्वर राणा, ओवैसी की मदद से योगी बने सीएम तो छोड़ दूंगा यूपी

  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है, मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने इसी बीच एक अजीब शर्त रखी है.
  • राणा ने कहा- अगर असदुद्दीन ओवैसी की मदद से योगी आदित्यनाथ प्रदेश में दूसरी बार सीएम बनते हैं तो मैं यूपी छोड़कर चला जाऊंगा.
  • उन्होंने कहा- ओवैसी और भाजपा दो ऐसे पहलवान हैं जो सिर्फ दिखाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं ताकि वोटों का ध्रुवीकरण हो सके.
  • उन्होंने आगे कहा, मुसलमानों में थोड़ी भी अक्ल होगी तो वह ओवैसी को वोट नहीं देगे, क्योंकि मुसलमान ओवैसी के साइड जाएंगे तो योगी सीएम बन जाएंगे.
  • एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए मुस्लिम लड़कों पर उन्होंने कहा- जिन्हें आतंकी बताया जा रहा है वे इतने गरीब हैं कि बकायदा जिंदगी तक नहीं जी सकते.
     यह भी पढ़ें - हाथरस और उन्नाव कहां है? पत्रकारों की हत्या कहां हुई?- PM द्वारा योगी की तारीफ पर बोलीं ममता