महंगाई की मार से जनता बेहाल, फिर महंगा हुआ पेट्रोल, मध्यप्रदेश में 112 के पार

  • एक दिन की राहत के बाद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर से पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं जबकि डीजल के दाम स्थिर हैं। 
  • पेट्रोल की कीमत 30 पैसे तक बढ़ी है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रु, वहीं मुंबई में 107.83रु प्रति लीटर है। 
  • पेट्रोल की कीमत मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बढ़ी है, बालाघाट में पेट्रोल का रेट 112.41 रु प्रति लीटर पहुंच गया है। 
  • कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- पिछले 6 महीने में 66 बार कीमतों में इजाफा हुआ है। 
  • उन्होंने सवाल उठाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम गिर रहे हैं तो आम आदमी तक उसका फायदा क्यों नहीं पहुंचा रहा है। 
यह भी पढ़े: हाथरस और उन्नाव कहां है? पत्रकारों की हत्या कहां हुई?- PM द्वारा योगी की तारीफ पर बोलीं ममता