एक हफ्ते में दो हाई प्रोफाइल किडनैपिंग, पूर्व IAS- कल ही PM ने की UP की तारीफ में बांधे पुल

  • उत्तरप्रदेश में एक बार फिर से आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी होने लगी है। हफ्ते भर के अंदर हुई दो हाई प्रोफाइल किडनैपिंग हो गई है। 
  • गुरुवार रात को अपराधियों ने कन्नौज के खाद व्यापारी का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है।
  • पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी है। व्यापारी की बरामदगी के लिए पुलिस ने अपनी टीम सक्रिय कर दी है। 
  • वहीं दूसरी घटना आगरा में हुई थी। जहां मंगलवार को वरिष्ठ डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को अगवा कर लिया गया था। हालांकि पुलिस ने उन्हें बचा लिया है। 
  • इस पर पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने कहा- कल ही काशी में PM ने यूपी की कानून व्यवस्था की प्रशंसा की थी। अब अपने शब्दों को मोदी जी को शायद वापिस लेना पड़े। 
यह भी पढ़े: PM- UP ने पूरे समार्थ्य से कोरोना का मुकाबला किया, ओवैसी- जनता के जख्मों पर छिड़क दिया नमक