Get Premium
किसानों के लिए वकील वाला LG का पैनल केजरीवाल ने किया खारिज, बोले- अन्नदाता आतंकवादी नहीं
- दिल्ली और केंद्र सरकार एक बार फिर आमने सामने है। इस बार मुद्दा किसान आंदोलन से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए वकीलों के पैनल का है।
- सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इससे पहले दिल्ली सरकार द्वारा गठित वकीलों के पैनल को उपराज्यपाल ने खारिज कर दिया था।
- अरविंद केजरीवाल ने फैसले के बाद ट्वीट कर कहा कि देश के किसान का साथ देना हर भारतीय का फर्ज है। हमने कोई एहसान नहीं किया।
- केजरीवाल ने आगे लिखा कि देश के किसान के प्रति अपना फर्ज निभाया है। किसान अपराधी नहीं है, आतंकवादी नहीं है। वो हमारा अन्नदाता है।
- बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल चाहते थे कि दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस द्वारा सुझाए गए वकीलों के पैनल को मंजूरी दे।
यह भी पढ़े: PM- UP ने पूरे समार्थ्य से कोरोना का मुकाबला किया, ओवैसी- जनता के जख्मों पर छिड़क दिया नमक