भाजपा सांसद प्रज्ञा ने घर पर लगवाई कोरोना वैक्सीन, कांग्रेस- शादी में नाच सकती हैं लेकिन...

  • भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा घर पर वैक्सीन लेने को लेकर है।
  • इस पर कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर प्रज्ञा पर निशाना साधा और और उनके बास्केट बॉल खेलने पर सवाल उठाए। 
  • कांग्रेस नेता ने लिखा- कुछ दिन पूर्व ही बास्केट बॉल खेल रही व ढोल की थाप पर नृत्य कर रही थी आज घर टीम बुलाकर वैक्सीन का डोज लगवाया?
  • उन्होंने आगे लिखा- मोदीजी से लेकर शिवराज जी व तमाम भाजपा नेता अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा कर आए लेकिन हमारी सांसदजी को यह छूट क्यों व किस आधार पर?
  • बता दें कि टीकाकरण केंद्र के अलावा किसी भी स्थान पर टीका नहीं लगाया जा सकता है। टीकाकरण केंद्र पर ही टीका लगाने की अनुमति है। 
यह भी पढ़े: PM- UP ने पूरे समार्थ्य से कोरोना का मुकाबला किया, ओवैसी- जनता के जख्मों पर छिड़क दिया नमक