वसूली कांड: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 4.20 करोड़ की संपत्ति

  • 100 करोड़ वसूली कांड में ईडी ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.20 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।
  • इस मामले पर अधिकारियों ने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया गया है। 
  • बता दें कि 72 वर्षीय देशमुख पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के कम से कम तीन समन में शामिल नहीं हुए हैं।
  • इससे पहले उनके बेटे हृषिकेश और पत्नी को भी संघीय जांच एजेंसी ने तलब किया था लेकिन उन्होंने भी गवाही देने से इनकार कर दिया।
  • देशमुख के वकील ने कहा था कि उनके मुवक्किल को लगता है कि कथित धनशोधन मामले में उनके खिलाफ ईडी की जांच उचित नहीं है। 
यह भी पढ़े: PM- UP ने पूरे समार्थ्य से कोरोना का मुकाबला किया, ओवैसी- जनता के जख्मों पर छिड़क दिया नमक