भड़काऊ भाषण देने वाले रामभक्त गोपाल की याचिका खारिज, जज बोले- ये महामारी से भी घातक

  • दिल्ली में सीएए प्रोटेस्ट के दौरान जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के बाद चर्चा में आए रामभक्त गोपाल फिर से चर्चा में है.
  • गुरुग्राम के पटौदी स्थित रामलीला मैदान में धर्मांतरण को लेकर बुलाई गई बैठक में गोपाल ने भड़काऊ भाषण दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
  • जमानत के लिए उसने गुरुग्राम की अदालत में याचिका डाली तो कोर्ट ने खारिज कर दी, कहा- ऐसे लोग कोरोना महामारी से भी ज्यादा हानिकारक हैं.
  • पुलिस ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा- अगर इन्हें जमानत दी गई तो पटौदी इलाके में दंगे भड़क सकते हैं, कानून व्यवस्था खराब हो सकती है.
  • बता दें कि गोपाल में पंचायत में कहा था कि मुस्लिम लड़कियों को जबरन अगवा करो, मुस्लिमों को जब काटा जाएगा तो वह राम राम चिल्लाएंगे.