
‘सांकेतिक कांवड़ यात्रा’ फिर से हो विचार, व्यक्ति का जीवन सबसे अहम हैं- यूपी सरकार से बोला SC
- उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि यात्रा सांकेतिक रूप से जारी रहेगी लेकिन अभी भी यात्रा को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
- अब इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को फिर विचार करने की बात कही है, सर्वोच्च अदालत में अब ये मामला सोमवार को सुना जाएगा।
- सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि ये हर किसी के लिए काफी अहम विषय है, किसी भी व्यक्ति का जीवन सबसे अहम हैं।
- सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में यूपी सरकार ने कहा है कि कांवड़ यात्रा सांकेतिक रूप से चलाई जाएगी और गाइडलाइन्स बनाई जाएंगी।
- बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए इस बार उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है।




























































