Get Premium
फिर आमने-सामने केजरीवाल और LG, किसानों के मामले में वकीलों का पैनल बैजल ने किया खारिज
- दिल्ली उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ कानूनी मामलों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा चुने गए वकीलों के एक पैनल को "अस्वीकार" कर दिया है।
- अब दिल्ली पुलिस की ओर से वकीलों का पैनल गठित करने के लिए कैबिनेट मीटिंग बुलाने को कहा है, शुक्रवार को केजरीवाल सरकार ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई है।
- दिल्ली सरकार का कहना है- किसानों पर दर्ज केस की निष्पक्ष सुनवाई के लिए सरकार ने वकीलों का पैनल बनाया था लेकिन अब दिल्ली पुलिस अपने वकीलों का पैनल नियुक्त कराना चाहती है।
- सत्येंद्र जैन ने दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था लेकिन अब उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार को कैबिनट की बैठक बुला कर दिल्ली पुलिस के वकीलों पर फैसला लेने का दबाव बनाया है।
- यह मुद्दा दिल्ली पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस पर हुए ट्रैक्टर रैली में हिंसा, राष्ट्रीय ध्वज का अपमान और कानून के उल्लंघन से संबंधित मामलों को लेकर था।
यह भी पढ़े: MP- खनन माफियाओं पर नकेल कसने वाली अफसर का तबादला, कांग्रेस- सरकार दे रही संरक्षण