
सुप्रीम कोर्ट में बोली मोदी सरकार, शिव मंदिरों तक टैंकरों से गंगाजल पहुंचाए योगी सरकार
- कोरोना संकट के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर गहमागहमी बरकरार है, यूपी की योगी सरकार ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया.
- योगी सरकार ने कहा- कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से रोक नहीं है, कांवड़ यात्रा को सांकेतिक रूप से चलाया जाएगा.
- केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- कांवड़ियों को उत्तराखंड जाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए, इस लिए शिव मंदिरों के पास ही गंगाजल उपलब्ध करवाएं जाएं.
- उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार कुंभ को लेकर हुई किरकिरी के बाद कांवड़ यात्रा को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहती इसलिए उसने रद्द करने का फैसला किया है.
- तमाम दलीलों के बाद कोर्ट ने यूपी सरकार को कांवड़ यात्रा की परमिशन देने के फैसले पर विचार करने को कहा है.यह भी पढ़ें - गोबर और गौमूत्र से कोरोना भगाने वाले न बताएं किसने फैलाया भ्रम, BJP प्रवक्ता पर भड़की सपा प्रवक्ता




























































