चिदंबरम ने फिर उठाया वैक्सीन की कमी का मुद्दा, कहा- नए स्वास्थ्य मंत्री भी पुराने वाले की राह पर

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने देश में वैक्सीन की कमी को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा- नए स्वास्थ्य मंत्री भी अपने पूर्ववर्ती की तरह उसी रास्ते पर चल रहे हैं। यह दुखद है।
  • उन्होंने कहा- राज्य दर राज्य टीके की कमी की शिकायत कर रहे हैं।टीकाकरण केंद्रों में "कोई वैक्सीन नहीं" बोर्ड होते हैं।
  • चिदंबरम ने आगे लिखा कि टीकों की खुराक खत्म होने के बाद कतारों में खड़े लोगों को घर लौटना पड़ रहा है।
  • उन्होंने कहा कि क्या सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री झूठ बोल रहे हैं? निष्कर्ष यह है कि इन सब के बीच जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़े: स्वास्थ्य मंत्रालय से बाहर किए जाने के बाद हर्षवर्धन ने कोरोना को लेकर ट्वीट करना किया बंद