एमपी : बच्चे को बचाने के लिए इकट्ठा हुए 30 लोग कुएं में गिरे, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने इकट्ठा हुए दर्जनों लोग कुएं में गिर गए.
  • मिली जानकारी के अनुसार गंजबासौदाके लाल पठार गांव में एक बच्चा कुएं में गिर गया, उसे निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.
  • इसी दौरान कुए के किनारे बना सीमेंटेड स्लैब टूट गया और 30 लोग कुएं के भीतर चले गए, मौके पर ही एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम पहुुंच गई.
  • अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, 16 लोग बाहर निकाल लिए गए हैं, 13 अभी भी लापता हैं, सीएम शिवराज चौहान ने दुख जताया है.
  • सीएम के निर्देश के बाद विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं, राहत कार्य में तेजी लाई जा रही है.
     यह भी पढ़ें - पीएम की रैली में शामिल हो रहे आरएसएस वर्करों की उतरवाई गई टोपी, काले कपड़े वालों को किया वापस