
स्वास्थ्य मंत्रालय से बाहर किए जाने के बाद हर्षवर्धन ने कोरोना को लेकर ट्वीट करना किया बंद
- केंद्र सरकार द्वारा नए मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना व स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े ट्वीट करना बंद कर दिया है.
- पिछले एक हफ्ते में उनके द्वारा किए गए ट्वीट में पीएम मोदी का भाषण व उनकी बैठक से ही जुड़ा रहा, स्वास्थ्य मंत्रालय की ब्रीफिंग को भी उन्होंने तवज्जो नहीं दी.
- बतौर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कोरोना से जुड़ी प्रत्येक बाते शेयर किया करते थे लेकिन पिछले 8 ट्वीट में 5 का सीधा संबंध पीएम मोदी से है.
- इसके पहले उन्होंने पीयूष गोयल को राज्यसभा का नेता बनाए जाने को लेकर भी ट्वीट किया, उनके साथ अपने अच्छे संबंध होने की बात कही.
- वहीं अन्य जिन मंत्रियों को मोदी कैबिनेट से छुट्टी मिली उनकी ट्वीटर सक्रियता एकदम कम हो गई, इसमें प्रकाश जावड़ेकर एवं रवि शंकर प्रसाद भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें - पीएम की रैली में शामिल हो रहे आरएसएस वर्करों की उतरवाई गई टोपी, काले कपड़े वालों को किया वापस




























































