
बाढ़ से बदहाल बिहार : 2 घंटे तक नाव का इंतजार करती रही मां, नहीं आई तो हो गई मासूूम बच्ची की मौत
- बिहार में हर साल की तरह एकबार फिर से बाढ़ ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है, प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में लाखों लोग बुरी तरह से प्रभावित हैं.
- मोतिहारी जिले में एक मां अपने तीन माह के बीमार बच्चे को लेकर दो घंटे तक नाव का इंंतजार करती रही, नाव नहीं आई और बच्ची की मौत हो गई.
- जिस जगह पर ये घटना हुई उसके थोड़ी ही दूर एनडीआरएफ की चार टीमें तैनात की गई हैं, बच्ची की मौत के बाद नाव पहुंच सकी.
- मधुबनी में भी कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं जब भी लोगों को गांव से बाहर जाना होता है नाव ही सहारा बनती है, गंदा पानी पीने को वह मजबूर हैं.
- बाढ़ के कारण ही बिहार में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार ठहर सी गई है, स्वास्थ्य विभाग भी अब नाव की व्यवस्था करके गांव में पहुंच रहा है.
यह भी पढ़ें - चुनाव नहीं लड़ेंगे, पर देंगे वोट की चोट, सरकार का इलाज हो कर रहेगा- टिकैत ने किया बड़ा एलान




























































