
एमपी : 'आंखे मत दिखाओ', उपचुनाव को लेकर हो रही बैठक में आपस में ही भिड़े भाजपा के मंत्री
- मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा एवं एक लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी है, इसीबीच एक विवाद सामने आया है.
- चुनावी तैयारियों को लेकर हो रही बैठक में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के बीच बहस हो गई.
- वन मंत्री विजय शाह द्वारा कुर्ता झटकारे जाने को लेकर यशोधरा नाराज हो गई, उन्होंने कहा- ये कौन सा तरीका है, पीछे महिलाएं बैठी हैं.
- इसपर अरविंद भदौरिया ने कहा- विजय जी देखा करिए, यशोधरा जी महाराजा हैं और आप अभी राजा हैं, उनकी बात पर यशोधरा भड़क गई और कहा- बीच में क्यों बोला.
- भदौरिया ने कहा- आप बोलने से नहीं रोक सकती, सीएम नहीं हैं, इसपर यशोधरा ने कहा- आंख मत दिखाओ, तुम मुझसे बत्तमीजी कर रहे हो.
यह भी पढ़ें - चुनाव नहीं लड़ेंगे, पर देंगे वोट की चोट, सरकार का इलाज हो कर रहेगा- टिकैत ने किया बड़ा एलान




























































