संघ का पांंच दिवसीय मंथन खत्म, चुनाव से पहले एक्टिव होंगी शाखाएं, चादर-फादर मुक्त भारत होगा नारा

  • यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटे संघ की चित्रकूट में चल रहा पांच दिवसीय मंथन खत्म हो गया है, संघ नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.
  • पूरे मंथन के दौरान राम जन्मभूमि विवाद और धर्मांतरण का मुद्दा हावी रहा, धर्मांतरण को लेकर चादर और फादर मुक्त भारत का नारा दिया गया है.
  • राम मंदिर निर्माण में जमीन घोटाले को लेकर चंपत राय की पेशी हुई, चंपत की सफाई से संघ असंतुष्ट दिखा, हालांकि किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई.
  • सूत्रों की माने तो चंपत राय को बख्शने की सबसे बड़ी वजह अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव ही है, अभी हटाने का फैसला होगा तो मामला तूल पकड़ लेगा.
  • संघ अब एक भारत-अखंड भारत के अपने एजेंडे से हटकर चादर और फादर मुक्त भारत अभियान में लगता नजर आ रहा है.
     यह भी पढ़ें - चुनाव नहीं लड़ेंगे, पर देंगे वोट की चोट, सरकार का इलाज हो कर रहेगा- टिकैत ने किया बड़ा एलान