यूपी : वसीम रिजवी को कोई राहत नहीं, दर्ज होगा उनके खिलाफ रेप केस

  • अपने कार ड्राइवर की पत्नी के साथ रेप केस में फंसे यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी को कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी.
  • कोर्ट ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस को रिजवी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है, साथ ही तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है.
  • रिजवी ने आरोपों को लेकर सफाई में कहा था कि कुरान की आयतों पर सवाल उठाने के कारण उन्हें इस केस में फंसाया जा रहा है.
  • वहीं पीड़िता के पति ने कहा- जब उसकी पत्नी ने रेप की जानकारी दी तब उसने रिजवी से बात की, रिजवी ने उसे मारा पीटा और नौकरी से निकाल दिया.
  • बता दें कि रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी, जहां उनकी याचिका रद्द कर दी गई और 50 हजार जुर्माना लगा दिया गया था.
     यह भी पढ़ें - 'कानून का खुले तौर पर हो रहा उल्लंघन'- पूर्व नौकहशाहों ने योगी सरकार के खिलाफ लिखा खत