
संसद अहंकारी और अड़ियल हो तो देश में जनक्रांति निश्चित है- टिकैत ने मोदी सरकार पर बोला हमला
- कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है, इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा था कि जब तक कानून वापस नहीं ले लेती तब तक हम सब घर वापस नहीं लौटेंगे।
- संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है।
- उन्होंने ट्वीट के जरिए लिखा कि संसद अगर अहंकारी और अड़ियल हो तो देश में जनक्रांति निश्चित होती है।
- इससे पहले उन्होंने बताया था कि किसान आंदोलन को और तेज करने के लिए पांच सितंबर को एक बड़ी पंचायत की जाएगी।
- उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा था कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन सरकार को वोट की चोट देंगे।




























































