महामारी ने बढ़ाई चिंता, देश की पहली संक्रमित महिला को फिर से हुआ कोरोना

  • कोरोना संकट से जूझ रहे देश में एकबार फिर से चिंता करने वाली स्थिति पैदा हो गई है, दरअसल देश की पहली संक्रमित महिला फिर से संक्रमित हो गई है.
  • केरल के त्रिशूर की रहने वाली मेडिकल स्टूडेंट 30 जनवरी 2020 को चीन के वुहान से लौटी थी, तब वह संक्रमित पाई गई थी.
  • अब उसके भीतर फिर से संक्रमण मिले हैं, त्रिशूर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. केजे रीना ने बताया कि मेडिकल स्टूूडेंट की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
  • दूसरी बार संक्रमित होने का यह देश में पहला मामला है, अभी तक कहा जा रहा था कि एकबार संक्रमित होने और ठीक होने के बाद शरीर में एंटीबॉडी विकसित हो जाती है.
  • बता दें कि मेडिकल छात्रा चीन के वुहान यूनिवर्सिटी में तीसरे साल की छात्रा थी, सेमेस्टर खत्म होने के बाद पिछले साल छुट्टियां बिताने घर आई थी अभी यहीं है.
     यह भी पढ़ें - 'कानून का खुले तौर पर हो रहा उल्लंघन'- पूर्व नौकहशाहों ने योगी सरकार के खिलाफ लिखा खत