
UP: ग्रामीणों ने मांगी बिजली तो BJP MLA बोले- बेटे की कसम खाकर कहो कि तुमने मुझे ही वोट दिया
- शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र से भाजपा के विधायक वीर विक्रम सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
- वीडियो के मुताबिक, भाजपा विधायक से एक ग्रामीण ने उनसे अपने यहां लाइट लगवाने की बात कही थी।
- जवाब में विधायक ने कहा- तुम गंगा की तरफ हाथ करके या अपने लड़के की कसम खाकर कहो कि तुमने हमें वोट दिया है।
- विधायक ने आगे कहा कि अगर तुमने हमें वोट दिया था तो म आज ही तुम्हारे घर पर लाइट लगवा देंगे।
- विधायक ने कहा 'फरियाद उससे करो, जिसे तुम कुछ दो। तुम्हारा मेरी छाती पर चढ़ने का अधिकार नहीं, हमें पता है किसने हमें वोट दिया।




























































