
राममंदिर केस मैंने जिताया और जिताने के बाद मोदी ने सारा अपने हाथ में ले लिया- सुब्रमण्यम स्वामी
- राममंदिर मामले पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि ये केस उन्होंने जिताया है।
- ईटीवी भारत से बातचीत में स्वामी ने यह बात बताई, उन्होंने यह भी कहा कि फिर पीएम ने सारा काम अपने हाथ में ले लिया।
- सांसद ने कहा कि वो 15 सितंबर 2018 के बाद से अयोध्या नहीं गए हैं। मंदिर बन जाएगा तो जरूर जाएंगे।
- घोटाले पर स्वामी का कहना था कि जिस चंपत राय का नाम इसमें जोड़ा जा रहा है वो साधू आदमी है।
- उनके मुताबिक चंपत राय अपना सब कुछ छोड़कर इस मुहिम के साथ जुड़ा है और किसी घोटाले में शामिल नहीं हो सकता।




























































