
36 नए मंत्री, एक भी मुस्लिम को नहीं मिली जगह- यह मुसलमानों के साथ 36 का आंकड़ा है?- पत्रकार
- प्रधानमंत्री के नए मंत्री परिषद विस्तार हो चूका है, इस पर अब वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शन ने टिप्पणी की है और कई सवाल भी उठाए हैं।
- उन्होंने कहा- मंत्री परिषद में पिछड़ी जातियों के 27 नेता हैं, लेकिन हैरत की बात है कि विस्तार के सबसे त्रासद पक्ष पर कोई बात नहीं कर रहा।
- उन्होंने कहा कि मंत्री मंडल में एक भी मुस्लिम को जगह नहीं दी, इस देश के 20 करोड़ नागरिकों का केंद्र सरकार में कितना प्रतिनिधित्व है?
- उन्होंने कहा- दुर्भाग्य से बस एक मंत्री है जिसकी सारी फ़िक्र कुर्सी बचाए रखने के लिए अपने-आप को ज़्यादा से ज़्यादा मुस्लिम मुद्दों की तकलीफ़ से अलग दिखाने की है.
- उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई पिछड़ों की सरकार मुसलमानों की अनदेखी कर के बनाई जा सकती है? यह नीतिक और राजनैतिक दोनों स्तर पर गलत है।




























































