
जामिया के बाहर गोली चलाने वाला और भड़काऊ भाषण देने वाला रामभक्त गोपाल गिरफ्तार
- हाल ही में हरियाणा के पटौदी में हुई एक महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में राम भक्त गोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- रामभक्त गोपाल पर भड़काऊ भाषण देने के लिए गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसने धर्मांतरण और कथित लव जिहाल के खिलाफ एक महापंचायत में भाषण दिया था।
- उसने कहा था कि “मैं उन आस्तीन के सांपों को, जिहादियों को और आतंकवादी मानसिकता के लोगों को जवाब देने 100 किलोमीटर दूर जामिया जा सकता हूं तो पटौदी दूर नहीं है।”
- गोपाल द्वारा दिया गया यह भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद चारों तरफ से उसकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही थी।
- बता दें कि राम भक्त गोपाल ने पिछले साल दिल्ली में जामिया यूनिवर्सिटी के सामने फायरिंग करने के बाद चर्चा में आया था।




























































