
खाया भी, ‘मित्रों’ को खिलाया भी बस जनता को खाने नहीं दे रहे- बढ़ती महंगाई पर राहुल का वार
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है।
- बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस लगातार हमलावर है, देशव्यापी आंदोलन भी कर चुकी है।
- उन्होंने आज भी सरकार पर धारदार ट्वीट किया, लिखा- खाया भी, ‘मित्रों’ को खिलाया भी- बस जनता को खाने नहीं दे रहे।
- इससे पहले उन्होंने लिखा था कि जीडीपी दुर्घटनाग्रस्त है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और कितने तरीकों से भाजपा लूट रही है।
- राहुल ने इससे पहले कहा था कि पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय सबको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा।




























































