IMA ने की उत्तराखंड सीएम धामी से अपील, कांवड़ यात्रा की न दें इजाजत 

  • कोरोना संकट के बीच कांवड़ यात्रा के शुरु होने को लेकर अभी से चर्चा शुरु हो गई है, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इसके लिए सीएम को चिट्ठी लिखा है.
  • उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंंह धामी को लिखी चिट्ठी के जरिए आईएमए ने कांवड़ यात्रा की इजाजत न देने की अपील की है.
  • एसोसिएशन का कहना है कि इस वक्त तीसरी लहर का खतरा है, ऐसे में पहले की गलतियों को देखते हुए इजाजत नहीं दी जानी चाहिए.
  • पुष्कर सिंह धामी ने पहले कांवड़ यात्रा पर रोक लगा रखी थी लेकिन बाद में उन्होंने कहा- पड़ोसी राज्यों से बात करने के बाद ही फैसला लेंगे.
  • बता दें कि यूपी सरकार ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा की मंजूरी दी है, बाकी के राज्यों पर भी इससे दबाव बढ़ गया है.