सिंधिया ने MP से शुरू की 8 उड़ाने, लोग बोले- जमीन वालों को भी देखेंगे या सिर्फ आसमान पर उड़ेंगे

  • कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार ने बड़ा इनाम दिया है, उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय सौंपा गया है। 
  • नवनिर्वाचित मंत्री ने मध्य प्रदेश के लोगों को अब एक सौगात दी है, उन्होंने दो शहरों से 8 नई फ्लाइटों को मंजूरी दे दी है।
  • इस संबंध में उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर जानकारी दी है, इसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। 
  • एक टि्वटर यूजर ने उनके 8 फ्लाइट वाली सौगात पर कहा, ‘ जमीन वालों को भी देखेंगे या सिर्फ आसमान पर उड़ेंगे महाराज पेट्रोल ₹112 लीटर है।'
  • एक अन्य यूजर ने लिखा- एक बात याद रहे महाराज कि अब आप केवल ग्वालियर-गुना क्षेत्र के नेता नही है। आप पूरे देश के मंत्री है। 
यह भी पढ़े: यूपी: दलितों के खिलाफ बढ़ा अपराध, आज आजमगढ़ में कांग्रेस करेगी दलित पंचायत