कोरोना के खतरे के बीच अहमदाबाद में निकली जगन्नाथ यात्रा, गृहमंत्री मंगला आरती में हुए शामिल

  • कोरोना की दूसरी लहर के धीमी पड़ने और तीसरी लहर की आशंका के बीच गुजरात के अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा शुरू हो गई है। 
  • रथ यात्रा में बड़ी संख्या में लोग दिखाई दिए। इस बीच अहमदाबाद की मंगला आरती में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।
  • हालांकि महामारी की वजह से रथ यात्रा के रास्ते में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, ताकि, ज्यादा भीड़ जमा न हो, प्रसाद भी नहीं बांटा जाएगा। 
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सभी देशवासियों, विशेष रूप से ओडिशा में सभी श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
  • उन्होंने लिखा- मैं कामना करता हूं कि प्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी देशवासियों का जीवन सुख,समृद्धि और स्वास्थ्य से परिपूर्ण बना रहे।
यह भी पढ़े: