
यूपी में कोविड प्रबंधन की ऑस्ट्रेलिया में चर्चा, वहां के सांसद ने कहा- योगी को हमें दे दीजिए
- कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यूपी में सरकारी सिस्टम ध्वस्त हो गया था, बड़ी संख्या में लोगों की मौत इलाज न मिल पाने की वजह से हो गई लेकिन अब कहानी बदल गई.
- ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रैग केली ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कोरोना प्रबंंधन को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए सराहा है.
- उन्होंने लिखा- क्या कोई ऐसा रास्ता है कि कुछ दिन के लिए योगी आदित्यनाथ हमें मिल सके जिससे हमारे यहां दवा की किल्लत को दूर किया जा सके.
- हालांकि उस ट्वीट में कमेंट करने वाले तमाम लोगों ने इसे प्रचार बताया, कहा- उत्तर प्रदेश की जनता ही जानती है कि उसके यहां प्रबंधन कितना बेहतर था.
- एक अन्य यूजर ने लिखा- अप्रैल और मई महीने में यूपी के भीतर अस्पतालों में बेड नहीं थे, दवाईयां दस गुना अधिक दााम पर बेची जा रही थी कोई इसे कैसे भूल सकता है.
यह भी पढ़ें - गुजरात दौरे पर अमित शाह, लोगों को घर की खिड़की और दरवाजे बंद रखने का आदेश




























































