
पंजाब-गुजरात-यूपी के बाद अब उत्तराखंड पर भी नजर, चुनावी तैयारियों को जांचने उत्तराखंड पहुंचे केजरीवाल
- दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी अपनी सियासी जमीन खोज रही है, अरविंद केजरीवाल रविवार को दून पहुंचे.
- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर एवं कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम का जौलीग्रांट पर जोरदार स्वागत किया.
- केजरीवाल पहली बार उत्तराखंड के दौरे पर है, अभी तक यहां संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर थी.
- केजरीवाल ने कहा- प्रदेश में सिर्फ दो पार्टियां हैं, जनता उसी में पिस रही है, दोनो ही पार्टियों की सेटिंग है एक साल तुम एक साल हम वाली स्थिति है.
- उन्होंने कहा- उत्तराखंड में बिजली बनती है लेकिन यहां की सरकारों ने कभी भी मुफ्त बिजली की बात नहीं कही, हमारी सरकार बनी तो हम मुफ्त बिजली देंगे.
यह भी पढ़ें - यूपी में पंचायत चुनाव हिंसा पर बोली कांग्रेस, जो हश्र हस्तिनापुर की सभा का हुआ वही भाजपा का होगा




























































