
गाजीपुर नाम से चिढ़ी हिन्दू सेना, जहां भी दिखी नाम की पट्टी वहां पोत दी कालिख
- अपने कारनामों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली हिन्दू सेना को अब गाजीपुर नाम से दिक्कत होने लगी है, रविवार को इसे लेकर हंगामा मचाया.
- पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर रोड नाम की पट्टी पर कालिख पोत दी गई, हिन्दू सेना ने उसपर महर्षि वाल्मीकि मार्ग का पोस्टर लगा दिया.
- हिन्दू सेना का कहना है कि दिल्ली में किसी भी सड़क का नाम विदेशी आक्रांताओं के नाम पर होना स्वीकार नहीं किया जाएगा.
- संगठन के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा- गाजी शब्द हमारे लोकतंत्र एवं सभ्यता के विपरीत है, इस्लाम धर्म में जो लोगों की हत्या करता है उसे गाजी कहकर सम्मानित करते हैं.
- विष्णु गुप्ता के मुताबिक वह दिल्ली की उन प्रत्येक सड़कों की नामपट्टी पर कालिख पोतेंगे और भारतीय वीरों एवं समाज सुधारकों के नाम पर रखवाएंगे.
यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन के समर्थन में बोलने पर पूर्व मंत्री को भाजपा ने पार्टी से निकाला




























































