
यूपी में पंचायत चुनाव हिंसा पर बोली कांग्रेस, जो हश्र हस्तिनापुर की सभा का हुआ वही भाजपा का होगा
- उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जमकर गुंडागर्दी हुई, सत्ताधारी भाजपा पर कई जगह पुलिस व विपक्षी दलों के नेताओं को मारने पीटने का आरोप लगा.
- एक चैनल पर डिबेट के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा- यूपी में सबका साथ सबका विनाश हो रहा है.
- उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा- ये कौन सा सुशासन की बात करते हैं, इनकी सभा ही दुशासन से भरी है, तभी प्रस्तावक की साड़ियाीं खींच रहे हैं.
- उन्होंने कहा- जो हश्र हस्तिनापुर की सभा का हुआ था वही हश्र भाजपा वालों का भी होगा, चुनाव में बम लेकर जाना इनकी संवेदनशीलता दिखाता है.
- गौरतलब है कि इटावा में एसपी सिटी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ मार दिया, कई अन्य स्थानों पर विरोधी दलों की गाड़ियां तोड़ दी.
यह भी पढ़ें - नए गृह राज्यमंत्री पर हत्या-महिला उत्पीड़न जैसे 11 मुकदमे दर्ज, लांबा बोली- देश को मुबारक हो




























































