यूपी में नई जनसंख्या नीति का विमोचन करेंगे सीएम योगी, दो से अधिक बच्चों वालों की कटेंगी सुविधाएं

  • सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को यूपी जनसंख्या नीति 2020-21 शुरुआत करेंगे, जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की गतिविधियां भी शुरु हो जाएंगी.
  • जनसंख्या विधेयक मसौदे के अनुसार अब दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी लाभ से वंचित किया जा सकता है, सरकारी नौकरियों में शामिल नहीं हो सकेंगे.
  • विधेयक के अनुसार 77 सरकारी योजनाओं व अनुदान के लाभ से वंचित किया जा सकता है, स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगेगा.
  • जिस दिन ये कानून लागू होगा उससे एक साल के अंदर सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ पत्र देना होगा.
  • इस शपथ पत्र में उन्हें बताना होगा कि कानून लागू होने के वक्त उन्हें दो ही बच्चे थे, अगर अब वह तीसरी संतान पैदा करते हैं तो बर्खास्त कर दिया जाए.
     यह भी पढ़ें - नए गृह राज्यमंत्री पर हत्या-महिला उत्पीड़न जैसे 11 मुकदमे दर्ज, लांबा बोली- देश को मुबारक हो