
भाजपा ने पहले जिसे बताया भ्रष्टाचारी अब उसी को किया कैबिनेट में शामिल - पूर्व आईएएस
- मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया है।
- कैबिनेट के नए चेहरों में नारायण तातू राणे को भी शामिल किया गया है, सरकार के इस फैसले पर पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने तंज कसा।
- पूर्व आईएएस ने लिखा- जिस नारायण राणे पर भाजपा ने काला धन सिंचित करने और गंभीरतम भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात कही थी, वो अब केंद्रीय कैबिनेट में हैं।
- सूर्य प्रताप सिंह ने आगे लिखा- राणे अब एमएसएमई जैसे भारी भरकम मंत्रालय के मालिक हैं। मास्टरस्ट्रोक।
- आईएएस के इस ट्वीट का यूजर्स ने काफी समर्थन किया, एक यूजर ने लिखा- ये सब प्यादे या कठपुतली हैं, सबकी बागडोर मोदी जी के पास है।




























































