
ब्लॉक प्रमुख चुनाव हिंसा पर CM योगी का एक्शन, लखीमपुर के CO और SO सस्पेंड
- उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हो गए हैं।
- लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी के मामले में कार्रवाई का आदेश हुआ है।
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है।
- सीएम ने तैनात अधिकारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कठोरतम कार्रवाई का आदेश दिया है।
- पुलिस का दावा है कि महिला से बदसलूकी करने वाला युवक निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थक है।




























































