
अपनी नाकामियों से दीवालिया हो चुकी सरकार भरपाई के लिए ईंधन के दाम बढ़ा रही, किसानों ने बोला हल्ला
- केंद्र के विवादित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सात महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अब महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।
- रसोई गैस के साथ रोजाना रिकार्ड बना रहे पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को किसानों ने सरकार की नाकामी करार दिया है।
- आक्रोशित किसानों ने कहा कि सरकार अभी भी नहीं चेतती है तो खामियाजा भुगतने के लिए वह तैयार रहे।
- पंचकूला-कालका हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर पक्का मोर्चा लगाए किसानों ने गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया।
- किसानों ने कहा- बिना तेल खेती नहीं होती, अपनी नाकामियों की वजह से दीवालिया हो चुकी सरकार भरपाई के लिए कीमतें बढ़ा रही है।




























































