PM मोदी की नए मंत्रियों को सलाह, फालतू बयानबाजी से रहें दूर, पुराने मंत्रियों के तजुर्बे का लें लाभ

  • केंद्र सरकार द्वारा मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने नए मंत्रियों से बात की और उन्हें कुछ जरूरी सलाह दी.
  • पीएम  ने कहा- पुराने मंत्रियों को व्यवस्था के चलते हटाया गया, इसका संबंध उनकी क्षमता से नहीं है, नए मंत्री उनके अनुभव का लाभ लें.
  • उन्होंने नए मंंत्रियों से मीडिया में फालतू बयानबाजी करने से दूर रहने को कहा है, कहा- आपका काम चमकना चाहिए चेहरा नहीं.
  • उन्होंने सभी मंत्रियों को सुबह 9:30 बजे दफ्तर पहुंचने को कहा, साथ ही उनसे विभाग के काम को तेजी से निपटाने की बात कही.
  • हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल निशंक जैसे दिग्गज नेताओं को मंत्रिपद से बाहर करने के बाद सरकार पर सवाल खड़े हो रहे थे.

    यह भी पढ़ें - मंत्रियों के आने-जाने से सरकार का काम नहीं बदलता, नाकामी छुपाने के लिए भर भरकर मंत्री बनाए गए- रवीश