
साहेब कैबिनेट बदलने से कुछ न होगा, आप पेट्रोल-डीजल का दाम बदल दो, 100 के नीचे कर दो- कांग्रेस
- केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें ३३ नए चेहरों को मंत्री बनाया, दिग्गज नेताओं को बाहर किया।
- मोदी कैबिनेट में नए चेहरों को जगह देने के लिए कहीं मंत्रियों को हटाया भी गया है, इस मामले में कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।
- उन्होंने ट्वीट कर लिखा- घरेलू कर्ज 2020-21 में बढ़कर GDP का 37.3% हो चुका है। पेट्रोल पहली बार सभी मेट्रो सिटी में 100 रु पार कर चुका है।
- उन्होंने कहा- साहेब कैबिनेट बदलने से देश को क्या लाभ? बदलना है तो पेट्रोल पम्प के मीटर में दिखने वाला ये *सैकड़ा वाला आंकड़ा* कम करिए।
- गौरतलब है कि पेट्रोल डीजल के साथ-साथ रसोई गैस के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं, कांग्रेस लगातार हमला बोल रही है।




























































