
मुझे इस्तीफा देने को कहा गया, दुख हुआ पर दे दिया, कैबिनेट से बाहर होने पर बाबुल सुप्रियो ने बयां किया दर्द
- मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट का विस्तार किया जिसमें कई दिग्गज मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, बंगाल के सांसद बाबुल सुप्रियो भी इसमें शामिल हैं.
- इस्तीफे के बाद बाबुल ने फेसबुक पर अपना दर्द साझा किया है, उन्होंने लिखा- मुझे मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा गया, दुख हुआ पर मैने दे दिया.
- उन्होंने आगे लिखा- मैं पीएम मोदी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया और देश सेवा का मौका दिया.
- उन्होंने आगे लिखा- मैं निश्चिततौर पर दुखी हूं पर उनके लिए खुश हूं जिन्हें अब मंत्री बनाया जा रहा है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.
- बता दें कि शिक्षा मंत्री निशंक, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, 33 नए चेहरों को मंत्री बनाया गया है.
यह भी पढ़ें - दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन की पत्नी की हत्या, एक हिरासत में, दो की तलाश जारी
