
ममता बनर्जी पर न्यायपालिका की छवि खराब करने का आरोप, कलकत्ता हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख जुर्माना
- कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर न्यायपालिका की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.
- दरअसल खुद से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई में उन्होंने जस्टिस कौशिक चंदा को हटाने की मांग की थी, उन्होंने कहा था कि चंदा का भाजपा से संबंध है.
- कौशिक की एक फोटो सामने आई थी जिसमें वह भाजपा नेताओं के साथ कार्यकर्ता मीटिंग में शामिल थे, टीएमसी ने इसके बाद जमकर हंगामा किया था.
- इस हंगामे के बाद जस्टिस चंदा ने स्वयं ही केस से हटने का फैसला कर लिया था जिसके बाद भाजपा के लोगों ने हंगामा किया था.
- ममता बनर्जी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट पर अपने खिलाफ जीते प्रत्याशी शुवेंदु अधिकारी पर रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार एवं धर्म के आधार पर वोट लेने का आरोप लगाया था.
यह भी पढ़ें - दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन की पत्नी की हत्या, एक हिरासत में, दो की तलाश जारी




























































