यूपी में ये कैसा रामराज्य! मुरादाबाद में मां-बाप के ही सामने नाबालिग बेटी से गैंगरेप

  • उत्तर प्रदेश इस वक्त अपराधों का अड्डा बन चुका है, मुरादाबाद जिले में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है.
  • मिली जानकारी के अनुसार एक लड़का अपनी प्रेमिका के साथ 10 दिन पहले घर से फरार हो गया, लड़की के घर वालों ने लड़के के परिजनों को सबक सिखाने की प्लानिंग की.
  • लड़की के घर वालों ने प्रेमी के घर वालों को जबरन अगवा किया, नाबालिग लड़की के साथ उसके मां-बाप के सामने ही रेप किया और उसकी दोगुने उम्र के व्यक्ति से शादी करवा दी.
  • किसी तरह छूटने पर पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी के साथ उसके चाचा, भाई एवं पिता ने गैंगरेप किया और हम लोगों को जमकर पीटा.
  • पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है.
     यह भी पढ़ें - दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन की पत्नी की हत्या, एक हिरासत में, दो की तलाश जारी