दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन की पत्नी की हत्या, एक हिरासत में, दो की तलाश जारी 

  • दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम की मंगलवार देर रात उनके दिल्ली आवास पर हत्या कर दी गई.
  • बुधवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी मिली मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है दो की तलाश जारी है.
  • शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि घर के भीतर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने किट्टी कुमारमंगलम की तकिए से मुंह दाबकर हत्या कर दी.
  • नौकरानी ने बताया कि रात में पहले एक बदमाश घुसा फिर उसके पीछे दो और आ गए, उन लोगों ने मुझे दूसरे कमरे में ले जाकर बांध दिया.
  • बता दें कि पी रंगराजन कांग्रेस के दिग्गज नेता थे, बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी, वह 1991 में नरसिम्हा राव सरकार में कानून मंत्री एवं वाजपेयी सरकार में बिजली मंत्री रहे.
     यह भी पढ़ें - चिराग की मोदी सरकार को ललकार, एलजेपी कोटे से चाचा पशुपतिनाथ बने मंत्री तो ठीक नहीं होगा