बंगाल में भाजपा का खेला खराब करने के बाद ममता का ऐलान, राज्य में मनाया जाएगा खेला होबे दिवस

  • बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद टीएमसी प्रमुख एवं सीएम ममता बनर्जी बेहद उत्साहित हैं, मंगलवार को उन्होंने एक ऐलान किया.
  • विधानसभा चुनाव में टीएमसी के गाने खेला होबे को जनता ने जमकर सराहा, ममता बनर्जी ने हर साल अब खेला होबे दिवस मनाने का ऐलान किया है.
  • भाजपा को निशाने पर लेकर उन्होंने कहा- चुनाव आयोग की मदद से वह इतनी सीटें हासिल कर पाई, वरना 30 सीटें भी नहीं जीत पाती.
  • राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के वक्त भाजपा विधायकों द्वारा नारेबाजी करने पर उन्होंने कहा- भाजपा के विधायक शालीनता एवं शिष्टाचार नहीं जानतें.
  • ममता बनर्जी ने कहा मैने राजनाथ से लेकर सुषमा स्वराज तक अनेक भाजपा नेताओं को देखा है लेकिन इस वक्त की भाजपा सभ्यताविहीन है.
     यह भी पढ़ें - यूपी की कानून व्यवस्था पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा- महिलाएं अब चेन पहनकर निकलने से डरती हैं