राहुल का मोदी सरकार पर तंज, कहा- मित्रों वाला राफेल है, सवाल करो तो जेल है

  • फ्रांस द्वारा राफेल खरीद मामले में कथित घोटाले की जांच के लिए जज की नियुक्ति के बाद भारत में भी सियासत गर्म हो गई है, विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है.
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा- मित्रों वाला राफेल है, टैक्स वसूली-महंगा तेल है, PSU-PSB की अंधी सेल है, सवाल करो तो जेल है.
  • इस ट्वीट के आखिर में उन्होंने लोगों से खाली स्थान भरने को कहा, लिखा - मोदी सरकार ___ है, अधिकतर लोगों ने चोर लिखा है.
  • इसके पहले राहुल गांधी ने पीएम पर तंज सकते हुए चोर की दाढ़ी लिखकर राफेल की एक फोटो लगाई थी, तमाम कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा.
  • राहुल गांधी इस वक्त राफेल के अलावा लगाता बढ़ते पेट्रोल-डीजल के भाव को लेकर भी हमलवार हैं, सरकार को वह पूरी तरह से फेल बताते हैं.
     यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र : शिवसेना विधायकों के साथ धक्कामुक्की करने पर 12 BJP विधायक एक साल के लिए सस्पेंड